हल्द्वानी: बनभूलपुरा कांड में लिप्त 26 उपद्रवियों के वाहनों के गौला खनन पंजीयन होंगे निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला नदी में खनन से जुड़े 26 वाहनों के पंजीयन निरस्त किए जाएंगे। वन विकास निगम ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

डीएम वंदना की अध्यक्षता में हुई जिला खनन समिति की बैठक में तय हुआ था कि बनभूलपुरा बलवे मे जो भी उपद्रवी चिन्हित किए गए हैं। यदि उनके वाहन गौला नदी में खनन के लिए पंजीकृत हैं तो उनका पंजीयन निरस्त किया जाएगा। इसके बाद प्रशासन ने वन विकास निगम को 44 वाहनों की सूची सौंपी थी।

वन निगम ने इस सूची का सत्यापन किया। इसके बाद वन निगम ने 26 वाहनों का पंजीयन निरस्त करने का फैसला किया है। वन निगम के डीएलएम धीरेश बिष्ट ने बताया कि उपद्रवियों के गौला नदी में पंजीकृत 26 वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंद्रा नगर उपखनिज निकासी गेट भी मंगलवार से खोल दिया जाएगा। 

संबंधित समाचार