Bareilly News: एसएसपी ऑफिस में लगा कैंप, फरियादियों और पुलिस कर्मियों को खिलाई गई फाइलेरिया की दवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एसएसपी ऑफिस में आज मच्छर से फैलने वाले घातक रोग फाइलेरिया की रोकथाम के लिए कैंप लगाकर फरियादियों और पुलिसकर्मियों को इसकी दवा की डोज दी गई। जिससे वह इस घातक बीमारी से बच सकें। 

बता दें, इस बीमारी को हाथी पांव भी कहते हैं, इसमें रोगियों के हाथ-पैर सूजकर बड़े हो जाते हैं। वहीं महिलाओं के स्तनों में भी सूजन आ जाती है। इसलिए फाइलेरिया की रोकथाम के लिए शासन के निर्देश पर एसएसपी कार्यालय में पुलिस चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुप्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में कैंप लगाया गया। जहां पुलिसकर्मियों, उनके परिवार के लोगों और फरियादियों को दवा खिलाई गई। जाकि वो इस घातक रोग से बच सकें, क्योंकि फाइलेरिया का कोई ठोस इलाज नहीं है। 

इस दौरान डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि कार्य की व्यस्तता के चलते पुलिसकर्मी इसकी डोज से वंचित रह जाते हैं। जिसके चलते यह कैंप लगाया गया है और यहां फरियादियों को भी दवा की खुराक दी गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि यह दवा साल में सिर्फ एक बार ही लेना होती है।

ये भी पढे़ं- बरेली में सपा को लग सकता है बड़ा झटका, दो और दिग्गज नेताओं के पार्टी बदलने के लिए पक रही है खिचड़ी

 

संबंधित समाचार