Auraiya: खिचड़ी मुझे भी खिलाओ...मैं तुमको रुपये दूंगा, कहकर अधेड़ ने मंदबुद्धि लड़की को बनाया हवस का शिकार, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में अधेड़ ने नाबालिग मंदबुद्धि लड़की के साथ किया दुष्कर्म

औरैया, अमृत विचार। दिबियापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गई मंदबुद्धि लड़की के साथ गांव के ही अधेड़ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने घर आकर पूरी आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजनों ने दिबियापुर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

परिजनों ने बताया कि सोमवार को उनकी 12 वर्षीय बेटी प्राथमिक विद्यालय में रोज की तरह पढ़ने गई थी। जब  विद्यालय में लंच का समय चल रहा था, उसी समय गांव का पप्पू उर्फ गजराज सिंह पुत्र जहान सिंह विद्यालय में आया और मेरी बेटी को बुलाकर कहा कि खिचड़ी मुझे भी खिलाओ। मैं तुमको रुपये दूंगा और बहला फुसलाकर स्कूल के पीछे जखई बाबा के मंदिर ले गया और उसने दुष्कर्म किया।

स्कूल की रसोइया को घटना की जानकारी हुई तो उसने अध्यापकों को बताया तब विद्यालय के शिक्षकों ने बच्ची के परिजनों को सूचना दी। परिजन विद्यालय पहुंच कर बच्ची को घर ले आए।

इधर, घर आकर बच्ची ने पूरी आपबीती परिजनों को सुनाई। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी बच्ची दिमाग से कमजोर है। सीओ एमपी सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले देश को मिली एक और कामयाबी...PM Modi ने कानपुर को ‘आईआईएस’ की दी सौगात

संबंधित समाचार