रामलला के दर्शन कर मन बहुत भावुक, रोम-रोम भक्तिमय : सीएम धामी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की

अयोध्या, अमृत विचार। आज रामलला के दर्शन कर मन बहुत भावुक है। रोम-रोम भक्ति मय हो गया। पहले जब आया था तब रामलला को टेंट में देखकर मन बहुत दुखी हुआ था। 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण रामभक्तों व सनातन धर्म को मानने वालों की जीत के साथ-साथ नए युग और रामराज्य की शुरूआत है। हर रामभक्त यहां आकर रामलला का दर्शन-पूजन करना चाहता है। मैं भी रामभक्त होने के नाते यहां आया हूं और रामलला का दर्शन-पूजन कर खुद को सौभाग्शाली मानता हूं। यह बातें मंगलवार को रामनगरी पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहीं। वे अपनी कैबिनेट के साथ यहां रामलला का अशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रामलला को ब्रह्मकमल व भोज पत्र अर्पित किया। 

18 - 2024-02-20T170117.223
     
उन्होंने कहा कि एक लंबी प्रतीक्षा और लंबे संघष के बाद प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। इसके लिए बहुत बलिदान देने पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम यत्र, तत्र, सर्वत्र हैं। उनकी कृपा सभी पर है। प्रभु श्रीराम कभी राजनीतिक मुद्दा नहीं रहे और न ही हमने कभी श्रीराम के नाम राजनीति करने का प्रयास किया। उनका अशीर्वाद हर रामभक्त को मिलता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ दर्शन-पूजन किया।

अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड सदन 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अयोध्या और उत्तराखंड का बेहद गहरा नाता रहा है। उत्तराखंड से बड़ी संख्या में रामभक्त यहां दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। उनकी सुविधा के लिए यहां 4700 वर्ग मीटर में राज्य अतिथि गृह को बनाने के लिए हमारी सरकार ने भूमि की खरीद को लेकर 32 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। अयोध्या में जमीन उपलब्ध कराने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचने वाले श्रीराम भक्तों को इस राज्य अतिथि गृह में सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

17 - 2024-02-20T170018.637

मुख्यमंत्री ने रामलला को साष्टांग प्रणाम किया, नगर विधायक सहित अन्य ने किया स्वागत 
अपनी कैबिनेट के साथ महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कलाकारों ने सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति से उनका स्वागत किया। उन पर फूल बरसाए और तिलक किया। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बुके देकर स्वागत किया। एयरपोर्ट से उनका काफिला रामनगरी पहुंचा। जहां वीवीआईपी गेट नंबर -11 से श्रीरामजन्मभूमि परिसर में उन्हें प्रवेश दिया गया। परिसर में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सभी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रामलला को साष्टांग प्रणाम किया। अपनी कैबिनेट के साथ रामलला का आशीर्वाद लिया और परिसर में फोटो खिंचवाई।

समान नागरिक संहिता भी रामराज्य
समान नागरिक संहिता लागू करने वाले देश के पहले राज्य का गौरव प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यही रामराज्य है। इस विधेयक से महिलाओं को उनके अधिकार मिलेंगे। बच्चों, बुजुर्गों सभी के हक व हितों की रक्षा होगी। सभी को उचित सम्मान मिलेगा।

ये भी पढ़ें -बहराइच: शिव मनकामेश्वर मन्दिर पर पांच दिवसीय महारुद्र यज्ञ शुरू, भक्तों ने निकाली भव्य कलश यात्रा

संबंधित समाचार