हरदोई में जंगली जानवर की दहशत-महिला समेत तीन लोगों पर किया हमला  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मल्लावां/ हरदोई, अमृत विचार। बगदाद और ईश्वरपुर गांव में जंगली जानवर के हमले में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायल तीनों लोग खेतों में काम कर रहे थे। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीँ पूरे इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। 

बगदादा गांव निवासी बब्लू राठौर 30 वर्ष पुत्र विकट जो खेत में बरसीम काट रहा था तभी जंगली जानवर ने हमला कर दिया जिसमें वो घायल हो गया। इसी तरह बृजेश मिश्रा 32 वर्ष पुत्र नरेश खेत में खाद डाल रहा था तभी जंगली जानवर ने उसे भी शिकार बनाया जिसमें वो भी गंभीर घायल हो गया। घायलों ने गांव में इलाज कराने की जानकारी बताई जा रही है। 

इसी तरह से ईश्वरपुर साई गांव निवासी अलका 38 वर्ष पत्नी राम चन्द्र खेत में काम कर रही थी तभी लाल रंग के जानवर जिसका मुंह काला है उसने हमला कर दिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिल रही है। आस पास के गाँवो में इस तरह के जंगली जानवर के हमले को लेकर भय बना हुआ है। प्रधान विनीत वर्मा ने बताया कि जंगली जानवर के हमले में तीन लोग घायल हो चुके है लेकिन वन विभाग की टीम उदासीन बनी हुई है।

ये भी पढ़ें -मौसम ने बढ़ाई अन्नदाताओं की मुश्किलें, गोंडा में बारिश और हवा से गेंहू-सरसों की फसल गिरी

संबंधित समाचार