Ayodhay accident: ट्रक की टक्कर से Thar के उड़े परखच्चे, दो की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर/ अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात परोमा गांव के निकट ट्रक और एसयूवी में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो जाने से घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस और चौरे बाजार चौकी इंचार्ज ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया।

कोतवाल लालचंद सरोज ने गुरुवार को बताया कि वाराणसी जनपद के 28 वर्षीय अग्निवेश सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह निवासी रमाकांतनगर पिशाच मोचन वाराणसी व थार चालक कानपुर जनपद के नगर निगम निवासी 36 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र मनोज कुमार अयोध्या आ रहे थे कि रात 12:15 बजे  परोमा गांव के निकट हाइवे पर अयोध्या से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक यूपी 43 एटी 4548 सामने से आ रही थार जीप यूपी 42 बीक्यू 0707 की टक्कर हो गई । इस दौरान थार जीप चकनाचूर हो गई और ट्रक ड्राइवर व खलासी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां गड्ढे में चली गई। इस बड़ी घटना से परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाए।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी: इस बार ऑनलाइन भी किया जा सकेगा नामांकन, ये है तरीका

संबंधित समाचार