UP Board Exam: कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों ने दी हाईस्कूल की परीक्षा, कक्ष में प्रवेश से पहले हुई तलाशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों ने दी हाईस्कूल की परीक्षा

औरैया, अमृत विचार। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से प्रारंभ होकर 9 मार्च तक चलेगी। परीक्षाएं प्रथम पाली में प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह 2 बजे से 5:15 बजे तक संपन्न कराई जाएगी‌। जनपद में कुल 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

हाई स्कूल में 22707 परीक्षार्थी एवं इंटरमीडिएट में 19758 परीक्षार्थी कुल 42465 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पांच सचल दल का गठन किया गया है इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापक, वाहृय केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग स्क्वॉड भी लगाए गए हैं।बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न हो, इसके लिए विभाग ने चार जोन, 10 सेक्टर में जिले को बांट दिया गया है। 

जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने बताया कि प्रत्येक स्कूल में 20 छात्राओं पर एक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इस बार  बोर्ड परीक्षाओं के लिए 73 परीक्षा केंद्र बने हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षा नकल विहीन सुचिता पूर्ण संपन्न हो। 

Exam 1

इसकी तैयारी विभाग द्वारा कर ली गई है। इसके लिए जिले को चार जोनल मजिस्ट्रेट और 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सचल दल का गठन कर दिया गया है। जिससे शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा सकुशल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।

सभी विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे वॉइस रिकॉर्डर के साथ सही ढंग से संचालित के आदेश दिए गए हैं। वहीं श्री जनता इंटर कालेज अजीतमल,श्री जनसहयोगी इंटर कॉलेज अमावता,वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर,तिलक इंटर कॉलेज औरैया,पब्लिक इंटर कॉलेज विधूना सहित जिले के सभी स्कूलों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षाएं शुरू कराई गई। वहीं प्रवेश से पहले बच्चों की तलाशी ली गई। कमरे के बाहर जूते, मोजे उतराए गए और ट्रांसपेरेंट पेन बॉक्स एवं पानी की बोतल ले जाने की इजाजत दी।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad: इंटर की परीक्षार्थी सड़क पर बेहोश मिली, परिजन बोले- रात दो बजे की तैयारी, कैसे पहुंची कड़हर रोड...कुछ पता नहीं

संबंधित समाचार