बदायूं: बेटा-बेटी और पत्नी के नाम पर बनवाया जॉब कार्ड, प्रधान ने हड़पी डेढ़ लाख से ज्यादा की धनराशि
बदायूं, अमृत विचार: ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत गड़बड़झाला थमने का नाम नहीं ले रहा है। समरेर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जगुआसई में बेटों व उनकी बहुओं का जॉब कार्ड बनवा कर मनरेगा में मजदूरी के नाम पर हजारों की धनराशि हड़पने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि जगुआसई गांव के प्रधान ने जीत के बाद दोनों बेटों व एक बहू के नाम का जॉब कार्ड बनवा कर मजदूरी के एवज में अब तक 153,842 से ज्यादा की धनराशि हड़प ली है। शिकायत के बाद डीएम ने उपायुक्त मनरेगा को जांच के आदेश दिए हैं।
डीएम से की गई शिकायत पर ग्रामीण वीरेंद्र सिंह, गोविंद, राजपाल, आशुतोष, रामसिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान नरेंद्र ने अपने बेटे की बहु सिरजना पत्नी शोभित जॉब कार्ड संख्या यूपी 24 015020001/325 की मजदूरी 44,911, पुत्र शोभित जॉब कार्ड संख्या 24 015020001/345 मजदूरी 21272, पवन पुत्र नरेंद्र जॉब कार्ड संख्या 24 015020001/326 मजदूरी 29824,
अरुण पुत्र नरेंद्र जॉब कार्ड संख्या 24 015020001/328 मजदूरी 34097, पुत्रवधू पूनम देवी पत्नी पवन जॉव कार्ड संख्या 24 015020001/329 मजदूरी 20969, भतीजा राजकुमार पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह जॉब कार्ड संख्या 24 015020001/335 मजदूरी 2769 मजदूरी ले चुके हैं। आरोप हैं कि प्रधान और रोजगार सेवक ने परिजनों के जॉब कार्ड बनवाकर अब तक 153,842 धनराशि हड़पी जा चुकी है।
स्वर्ग से आकर मनरेगा योजना में काम कर रहा मजूदर
प्रधान और रोजगार सेवक द्वारा मनरेगा योजना में परिजनों के जॉब कार्ड बनवाकर एक लाख से अधिक धनराशि की मजदूरी हड़पी जा चुकी है। इनका कारनामा यहीं समाप्त नहीं होता है। आरोप हैं कि इनके द्वारा एक मृतक का जॉब कार्ड बनाकर मजदूरी को हड़पा जा चुका है।
पुरानी सीसी रोड दिखाकर हड़पी धनराशि
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव ने पूर्व में डाली गई सीसीरोड का नई बताते हुए करीब 2.50 लाख धनराशि निकाल ली गई। जिसका उनके द्वारा विरोध भी किया गया था। लेकिन उनके विरोध को दबा दिया गया।
पुत्र, पुत्रवधु के नाम जॉब कार्ड बनवाकर मजदूरी निकाली गई है। यह गंभीर प्रकरण है। शिकायती पत्र मिलने के बाद जांच की जाएगी---बलराम कुमार, प्रभारी डीसी मनरेगा।
पुरानी सीसी रोड को नई बताकर धनराशि निकाली गई है। इसकी जांच कराई जाएगी। यह काफी गंभीर प्रकरण है। ग्राम पंचायत में विकास कार्य में भ्रष्टाचार को कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा---श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ।
यह भी पढ़ें- बदायूं: बेटा-बेटी और पत्नी के नाम पर बनवाया जॉब कार्ड, प्रधान ने हड़पी डेढ़ लाख से ज्यादा की धनराशि
