औरैया: साले के पिटाई से शर्मिंदा जीजा ने उठाया यह बड़ा कदम, आरपीएफ ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। अछल्दा कस्वे में मेला देखने के लिए पति अपनी पत्नी और साली-साले के साथ मेला घूमने आये थे, तभी किसी की बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि साले ने जीजा के साथ मारपीट कर दी। जीजा को अपनी बेइजती होने पर ट्रेन से कटने पहुचा। जहाँ पर पहले से ड्यूटी दे रहे आरपीएफ पुलिस ने बचाया। 

दिल्ली- हावड़ा रूट पर गुरुवार की शाम 6 बजे  को जीजा अपने ससुराल निवासी बघुआ ससुर उदयवीर सिह के यहाँ आये थे। तभी कानपुर गांव बैना पोस्ट राजपुर निवासी मोहित पत्नी पिंकी और साले रमन साली के साथ में मेला घुमने के लिए गए हुए थे, लेकिन मोहित ने किसी बात को लेकर मेला मे अपनी पत्नी के साथ पर मारपीट कर दी। 

इतने में साले साहब कुछ सोच पाते कि जीजा के साथ मारपीट कर दी। जीजा को अपनी बेज्जती महसूस होने पर वह अछल्दा स्टेशन पर कटने के लिए पहुंच गए। कटने पहुंचे युवक को आरपीएफ सिपाही गुरमीत ने बचा लिया,वही रेलवे चौकी ले गए। जहाँ पर पति पत्नी को समझा बुझाकर घर भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: किशोरी को बेचने के लिए ले जा रहे थे शिमला, एसएसबी ने पकड़ा

संबंधित समाचार