यूपी पुलिस परीक्षा: पेपर लीक मामले पर भिड़े शिवपाल और केशव, कहा- यहां झूठ के सिवा कुछ नहीं है...
लखनऊ। यूपी पुलिस भर्ती का पेपर लीक मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव आमने-सामने आ गए हैं। एक तरफ जहां यूपी के डिप्टी सीएम ने पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक न होने का दावा किया है, तो वहीं सपा नेता शिवपाल यादव ने पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
केशव मौर्य पर हमला करते हुए शिवपाल यादव ने एक्स पर लिखा कि, महर्षि वाल्मीकि ने लिखा है- 'रामे शासति नानृताः.. अर्थात ‘‘राम के शासन में झूठ नहीं था,’’ यहां झूठ के सिवा कुछ नहीं है। पुलिस भर्ती में पेपरलीक मामले पर मा. उपमुख्यमंत्री जी का आप्तवचन..।'
बता दें केशव मौर्य ने एक इंटरव्यू में दावा किया था उनकी सूचना में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं। अभी तक मेरी सूचना के हिसाब से कोई पेपर लीक नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: चेहरे पर झुर्रियां, कंपकंपाता जिस्म, जुबां खमोश, बेबस आंखों को किसी अपने का अभी भी इंतजार...
