बरेली के युवक की गुजरात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सांकेतिक फोटो

बरेली, अमृत विचार: सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव अंगूरी टांडा के युवक की गुजरात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक के पिता ने गांव की ही युवती और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

अंगूरी टांडा के अरशद ने बताया कि उनके बेटे शब्बू (19) को गांव की एक लड़की ने प्रेमजाल में फंसा लिया। लड़की अपने पति को छोड़कर पिता के पास रहती है। उन्होंने बेटे का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया था। रिश्ता तय होने की भनक लगने पर लड़की, उसकी बहन और गांव का एक युवक उनके बेटे को बहला फुसलाकर सूरत ले गए। 

उन्होंने शब्बू को तलाश किया, लेकिन नहीं मिला। 22 फरवरी को सुभाषनगर पुलिस से सूचना दी कि उनके बेटे का शव गुजरात से आया है। उनके बेटे का शव युवती लेकर आई थी। जब उन्होंने युवती और उसके परिजनों से पूछताछ की तो कुछ भी नहीं बताया।

अरशद का आरोप है युवती ने अपने साथियों की मदद से बेटे की हत्या करा दी है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत फांसी लगाने से हुई है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: गर्मी के मौसम में ट्रेनें हाेंगी फुल, अभी से कर लें बुकिंग

संबंधित समाचार