हरदोई: जिंदगी की जंग हार गया जीतू, पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर हुआ था घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलग्राम / हरदोई, अमृत विचार। मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा एक आठ वर्षीय बच्चा नीचे सड़क पर गिर कर ज़ख्मी हो गया था। उसे मेडिकल कालेज से लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया। उसे लखनऊ ले जाया गया और ट्रामा सेंटर पहुंचते ही उसकी सांसे थम गई। उसकी मौत होने की खबर सुनते ही उसके घर वालों में कोहराम मच गया।

बताते चलें कि शुक्रवार की शाम को बिलग्राम कोतवाली के रावणपुरवा निवासी राम औतार का आठ वर्षीय पुत्र जीतू मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था। उसी बीच उसका पैर लड़खड़ाया और वह नीचे सड़क पर गिर पड़ा। काफी ऊंचाई से गिरने से उसके सिर में काफी गहरी चोट पहुंची। पहले तो उसे सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से मेडिकल कालेज भेज दिया गया। जहां के डाक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। पिता राम औतार उसे उठा कर भागा,लेकिन ट्रामा सेंटर पहुंचतें ही जीतू की मौत हो गई। इधर उसकी सलामती की दुआएं मांग रहे जीतू के घर वालों ने जब मौत की खबर की खबर सुनी तो उन सबकी चीख निकल गई,चीखने-चिल्लाने की आवाज़ सुन कर आस-पड़ोस वाले दौड़ आए। राम औतार के तीन बेटों में सबसे छोटे बेटे की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें -Kasganj News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 की मौत... 40 से अधिक घायल

संबंधित समाचार