प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह पहुंचे बरेली, संगठन के कार्यों के बारे में ली जानकारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह आज बरेली पहुंचे हैं। सर्किट हाउस में सांसद संतोष गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर उमेश गौतम, विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, विधायक एमपी आर्य, विधायक डीसी वर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा आदि नेताओं ने उनका स्वागत किया। 

प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों, पार्टी के नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधि के साथ संगठन के कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर कई नेताओं ने विकास कार्यों के संबंध में बताया। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने भी सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री से मुलाकात की। 

ये भी पढे़ं- Bareilly News: सांप के काटने पर ओझा से कराया इलाज, मौत

 

संबंधित समाचार