पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, जेसीओ शहीद
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में एक जूनियर कमांडिंग ऑफिसर (जेसीओ) शहीद हो गया। पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए यह गोलीबारी की थी। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बगैर किसी उकसावे के नौशेरा सेक्टर के बाबाखोरी इलाके में नियंत्रण …
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में एक जूनियर कमांडिंग ऑफिसर (जेसीओ) शहीद हो गया। पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए यह गोलीबारी की थी। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बगैर किसी उकसावे के नौशेरा सेक्टर के बाबाखोरी इलाके में नियंत्रण रेखा के पार गोलीबारी कर संघर्षविराम का खुला उल्लंघन किया है। इस गोलीबारी के दौरान एक जेसीओ घायल हो गया जिसकी बाद में मृत्यु हो गयी। सूत्रों ने बताया कि हमारी सेना ने पाकिस्तान की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया।
