मुरादाबाद: न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने लेफ्ट राइट देखा और युवक की काटी जेब, हजारों की भीड़ में डंडा भी दिखाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अब्दुल वाजिद। राहुल गांधी ने भारत जोड़ों न्याय यात्रा के दौरान भीड़ में से एक युवक को बुलाकर कार के बोनट पर खड़ा कर जेब काटने का पूरा डेमो करके दिखाया। इतना ही नही राहुल गांधी ने भारी संख्या में मौजूद भीड़ से एक डंडा लेकर यह भी बताया कि यह डंडा अमित शाह का है जो सभी को ईडी और सीबीआई का डर दिखाता है। दरअसल राहुल गांधी की न्याय यात्रा का दूसरा चरण आज मुरादाबाद की जामा मस्जिद इलाके से शुरू हुआ।

इस यात्रा में राहुल गांधी एक नए अंदाज में दिखाई दिए। उनकी भारत जोड़ों न्याय यात्रा जैसे ही डबल फाटक पहुंची उन्होंने उसे बीच चौराहे पर रुकवा दिया और भीड़ के बीच नाटक करके बताया कि किस तरह से प्रधानमंत्री आपकी आंख में धूल झोंककर आपका ध्यान भटकाते है और आपकी जेब का पैसे कैसे उधोगपतियों की जेब में डाल रहे हैं।राहुल गांधी ने आयुष नाम के एक युवक को अपनी गाड़ी के बोनट पर बुलाकर खड़ा किया और बोले अगर आयुष की जब काटनी है तो उसके लिए हमको क्या करना पड़ेगा।

आयुष की जेब काटने के लिए पहले दाएं फिर बाएं फिर ऊपर फिर नीचे करके उनका ध्यान भटकना पड़ेगा और उसके बाद उनकी जेब काट ली जाएगी। यही काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं आपका ध्यान भटकाकर। पहले ध्यान नरेंद्र मोदी भटकाते है, दूसरा अडाणी पेड़ काटता है तीसरा अमित शाह हाथ में डंडा लेकर घूमता है ईडी और सीबीआई को पीछे लगकर सब को डराता है। इस दौरान हजारों की संख्या में डबल फाटक पर मौजूद कांग्रेस के प्रशंसक राहुल गांधी के नाटकीय अंदाज पर तालिया बजा रहे थे।

ये भी पढ़े :- अडानी-अंबानी से जनता की जेब कटवा रहे प्रधानमंत्री मोदी, खिलाफ बोलने वालों को अमित शाह ईडी व सीबीआई का दिखाते है डर: राहुल

संबंधित समाचार