लखनऊ: सरेराह ट्रैफिक सिपाही से मारपीट कर फाड़ी वर्दी, पीड़ित ने सरोजनीनगर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
लखनऊ/ सरोजनीनगर, अमृत विचार। सरोजनीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत स्कूटर इंडिया चौराहे पर तैनात सिपाही के संग दबंग ने बदसुलूकी कर उसकी वर्दी फाड़ दी। हालांकि, ट्रैफिक सिपाही की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफप्राथमिकी दर्ज की है।
सरोजनीनगर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, पुलिस यातायात विभाग के आरक्षी रामगोपाल की लिखित शिकायत पर कानपुर देहात के हनुमंत विहार नौबस्ता निवासी विक्रम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। लिखित शिकायत में आरक्षी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह स्कूटर इण्डिया चौराहे पर तैनात था। वह लखनऊ-कानपुर मार्ग पर यातायात का संचालन कर रहा था। तभी गौरी बाजार की तरफ से आरोपी यातायात नियम का उल्लंघन कर सड़क पार करने लगा।
आरक्षी द्वारा रोके जाने पर वह अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर आरोपी हाथापाई करने लगा। मारपीट के दौरान आरोपी ने आरक्षी की वर्दी फाड़ दी। हंगामा बढ़ने और राहगीरों की भीड़ जुटने पर आरोपी आरक्षी को धमकाते हुए वहां से भाग निकला। फिलहाल ट्रैफिक आरक्षी रामगोपाल की तहरीर पर सरोजनीनगर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विक्रम सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-सीएम फ्लीट हादसा: अखिलेश यादव ने जताया दुख, कसा तंज- आशा है अब तो आँखें खुल गई होंगी
