खेलो इंडिया: बहराइच की नव्या ने प्रदेश के लिए जीता रजत पदक, यूपी का रोशन किया नाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ में आयोजित हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में फहराया परचम

बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ में आयोजित खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत जिले की नव्या सिंह ने रजत पदक जीता है। रजत पदक जीतने के साथ ही नव्या ने प्रदेश और जिले के नाम रोशन किया है।

केंद्रीय खेल और युवा खेल मंत्रालय, खेलो इंडिया, भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वधान में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 21 से 24 फरवरी को लीग आयोजन किया गया। जिसमे नव्या सिंह ने रजत पदक जीत कर फाइनल लीग में अपनी जगह पक्की की। जिसका आयोजन 9-11 मार्च ओडिशा में होना सुनिश्चित है। नव्या सिंह इंदिरा गांधी स्टेडियम बहराइच में प्रशिक्षक मनीष कुमार बघेल के देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस सफलता पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुपमा धानुक, अभिषेक धानुक, बहराइच ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष निशंक त्रिपाठी और सचिव आलोक सिंह, फुटबॉल कोच विनोद कुमार, सूर्य प्रताप पांडे,सागर आर्या,शौर्य प्रताप सिंह ने बधाई दी है।

ये भी पढ़ें -पीएम मोदी ने देवभूमि द्वारका में की स्कूबा डाइविंग, बोले- दिव्य अनुभव हुआ...

संबंधित समाचार