बरेली: 'बाबा गाडगे के बताए आदर्श मार्ग पर चलने से समाज समृद्ध और शिक्षित होगा', बोले- अपर जिला जज रवि दिवाकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संत गाडगे जन कल्याण समिति और बोधिसत्व अंबेडकर धम्म विकास सोसायटी किया कार्यक्रम

बरेली, अमृत विचार। संत गाडगे जन कल्याण समिति एवं बोधिसत्व अंबेडकर धम्म विकास सोसायटी की ओर से संत गाडगे और संत रविदास जयंती समारोह आयोजित किया गया। इसमें भाईचारे के साथ रहने और बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने पर जोर दिया गया।

सौ फुटा रोड स्थित एक मैरिज लॉन में रविवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अपर जिला जज रवि दिवाकर ने कहा कि बाबा गाडगे के बताए आदर्श मार्ग पर चलने से समाज समृद्ध और शिक्षित होगा। आधुनिकता के साथ देश विकास पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में युवाओं का विशेष रूप से उच्च शिक्षा की ओर रुझान हाेना जरूरी है।

अति विशिष्ट अतिथि नलकूप मंडल के अधीक्षण अभियंता नागेन्द्र गौतम ने लोगों को बाबा गाडगे के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। कहा कि बहुजन समाज को जागरूक रहने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और शिक्षित होने में ही हमारे समाज की भलाई है।

विशिष्ट अतिथि डाॅ.ओपी भास्कर ने बाबा गाडगे और डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए रास्तों पर चलने का लोगों से आह्वान किया। डाॅ. सुनीता दिवाकर ने कहा कि बहुजन समाज के गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके, इसके लिए वह हर संभव सहयोग देंगी। धोबी महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष छोटेलाल चौधरी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। डिप्टी डायरेक्टर माध्यमिक शिक्षा गजेंद्र कुमार ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए युवा वर्ग से आगे आने को कहा। विनोद कुमार चौधरी ने समाज को शिक्षित और संगठित रहने को कहा। समिति अध्यक्ष टीसी चौधरी ने कहा कि बहुजन समाज को जागरूक रहने एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की आवश्यकता है। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष टीसी चौधरी ने की।

यह लोग रहे मौजूद
आईटीआई प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, बीना आजाद, रुचि आजाद, बच्चू लाल, सामाजिक चिंतक एवं लेखक सुरेन्द्र सोनकर, डाॅ. अरुण कुमार, सुरेन्द्र प्रजापति, वेदप्रकाश वाल्मीकि, सत्यप्रकाश पटेल, सारिका बौद्ध , वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजय वर्मा एडवोकेट, महानगर सचिव ओम प्रकाश भास्कर एडवोकेट, राजवीर सिंह, किरन दिवाकर, दुर्गा वर्मा एडवोकेट, विनोद कुमार चौधरी, संतोष कुमार दिवाकर, संतोष कन्नौजिया, चंद्रपाल भास्कर, मनोज कुमार भास्कर, नरेश भास्कर, वीरपाल भास्कर, राजेश कुमार चौधरी, वीरेंद्र कुमार, विनोद कुमार चौधरी, सत्यवीर चौधरी, मुन्नालाल चौधरी, ममता रानी, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: 'छोटे दलों का बनाएंगे नया गठबंधन', मौलाना तौकीर रजा का दावा

संबंधित समाचार