बहराइच: पीएम के संबोधन से महिला किसान को मिला संबल, जानिए तारीफ में क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को उनकी जिम्मेदारी के बारे में अवगत कराया गया। जैविक खेती करने वाली महिला को सभी ने प्रधानमंत्री द्वारा नाम लेने पर बधाई दी।

भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को शक्ति वंदन एवं एनजीओ सम्मेलन कार्यक्रम हुआ। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अक्षयबर लाल गोंड और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शमंजू सिंह, क्षेत्रीय मंत्री व जिला प्रवासी कप्तान विकास सिंह रहे।

बहराइच एवं श्रावस्ती की एमएलसी एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने संबोधन किया। अभियान के संयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम की संयोजिका प्रियंका रावत एवं सहसंयोजिका‌ रीति मुरारी रही।

इस कार्यक्रम में लगभग 200 की संख्या एनजीओ प्रमुख बहने हर विधानसभा से उपस्थित रही। उपस्थित महिलाओं को पीएम मोदी और मुख्यमंत्री के योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में किसान रामप्यारी भी उपस्थित रहीं। जिन्हें देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में इनके जैविक खेती कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि मन के बात कार्यक्रम में प्रधान मंत्री द्वारा नाम लेना गर्व महसूस करने के साथ सौभाग्य की बात है।कार्यक्रम में महिला मोर्चा की महामंत्री उर्मिला शुक्ला, संतोष पाण्डेय, मोहिनी सोनी, पूनम अग्रवाल, अभिलाषा दूबे, मंजुला पाठक सहित नगर की समस्त बहनें एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Untitled-7 copy

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: खाना बनाते समय धमाके के साथ सिलेंडर में लगी आग, कई मकानों में आई दरार, एक झुलसा

संबंधित समाचार