सुलतानपुर: टांटियानगर पुल को भ्रष्टाचार का मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन  

सुलतानपुर: टांटियानगर पुल को भ्रष्टाचार का मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन  

सुलतानपुर। जिले में बढ़ते भ्रष्टाचार कमीशनखोरी व टांटिया नगर में टूटे पुल को लेकर दर्जनों कांग्रेसियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देने को लेकर कांग्रेसियों डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों को समझाने में डीएम के मातहत करीब घंटे भर लगे रहे लेकिन डीएम को बुलाने पर अड़े रहे। इसके बाद कांग्रेसियों का प्रतिनिधि मंडल डीएम के आफिस में मिलकर चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। 

सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी से निकले कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए लाल डिग्गी, सुपर मार्केट, डाकखाना चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन पर कार्रवाई की मांगी की। डीएम को ज्ञापन सौंपने की बात कही।

ज्ञापन लेने डीएम के न आने पर नाराज कांग्रेसी उनके कार्यालय के सामने धरने पर बैठ सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट संजीव कुमार यादव, सीओ सिटी शिवम मिश्रा, एसडीएम सदर सीपी पाठक कांग्रेसियों को समझाने बुझाने में लगे रहे। क़रीब घंटे भर बाद कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मुलाकात कर चार सूत्री मांग पत्र सौंपा।

टांटिया नगर स्थित गोमती सेतु टूट जाने को लेकर कांग्रेसियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बार बार पुल टूट जाना भ्रष्टाचार का कारण बना हुआ है। मांग थी कि इस बार प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुल का निर्माण कराया जाय। साथ ही पुल निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाय।

जिले में हो रहे विकास कार्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कार्यदाई संस्था के मिली भगत से भ्रष्टाचार के शिकार हो रहे हैं। जिसके चलते विकास के हुए निर्माण कार्य माह भर में क्षतिग्रस्त हो जा रहे हैं। जिला प्रोबेशन आधिकारी बीपी वर्मा के खिलाफ 16 लाख के गबन का मामला संज्ञान में आया है। उन्हें निलंबित करते हुए सरकारी धन की रिकवरी की जाय। नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार कर नगर पालिका क्षेत्र को बी श्रेणी के स्थान से ए श्रेणी में करना अति आवश्यक है, जिससे पालिका क्षेत्र का चौमुखी विकास हो सके।

सत्ता पक्ष के नेता प्रशासन के सहयोग से सिर्फ सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे में लगे हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी, तेज बहादुर पाठक, वरुण मिश्र, सुब्रत सिंह सनी, सभासद संजय कप्तान ने भी संबोधित किया। इस मौक़े पर अमोल बाजपेयी, योगेश पांडेय, मानस तिवारी, मोहित तिवारी, रणजीत सिंह सलूजा, पूनम कोरी, शीतला साहू  आदि रहे।

यह भी पढ़ें: बहराइच: नैनिहा मंडी में डिवाइडर लगाने का दुकानदारों ने किया विरोध, काम रुका