Kanpur: भाजपा की जिला इकाई ने किया एनजीओ सम्मेलन का आयोजन; महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर हुई चर्चा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सोमवार को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय सभागार में भाजपा दक्षिण जिला इकाई की ओर से एनजीओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह एवं दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले साढ़े 9 वर्षों में देश में नारी का गौरव व सम्मान लगातार बढ़ रहा है। आज देश भर में प्रत्येक जिले व गांव में एनजीओ और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बहुत बड़ी ताकत के रूप में देखा जा रहा है। 

स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पास होना महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा कदम है। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न एनजीओ के 250 से अधिक प्रमुख उपस्थित हुए।  

समाज में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपनी पहचान बनाने वाली एनजीओ के प्रमुखों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी एवं संचालन जिला महामंत्री प्रबोध मिश्रा ने किया। क्षेत्रीय महामंत्री श्रीमती पूनम द्विवेदी, रीता शास्त्री, जयंती वर्मा, अर्चना आर्य, वंदना गुप्ता, संयोजक श्रीमती ज्योति शुक्ला, सुमन सिंह पलक, अर्चना सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Indian Idol 14: खिताब से बस चंद कदम दूर, कानपुर के वैभव की हुई फाइनल में एंट्री; 3 मार्च को आएगा रिजल्ट...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता