नेपोटिज्म में अहान-अथिया का नाम आने पर परेशान हो जाते हैं सुनील शेट्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन सुनील शेट्टी का कहना है कि वह नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) के मुद्दे पर अपने बच्चों अहान शेट्टी और आथिया शेट्टी का नाम आने से परेशान हो जाते हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी है। सुनील शेट्टी ने नेपोटिज्म पर अपनी …

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन सुनील शेट्टी का कहना है कि वह नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) के मुद्दे पर अपने बच्चों अहान शेट्टी और आथिया शेट्टी का नाम आने से परेशान हो जाते हैं।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी है। सुनील शेट्टी ने नेपोटिज्म पर अपनी प्रतिक्रिया करते हुये कहा है कि जब उनके बच्चे अहान और अथिया का नाम इसमें आता है तो वह परेशान हो जाते हैं।

सुनील शेट्टी ने कहा कि हर बच्चे को अपने सपनों को पूरा करने का अधिकार है। उन्होंने दूसरे पैरंट्स को भी सलाह दी कि वे अपने बच्चों को अपनी इच्छाओं को पूरा करने का अधिकार दें।

 

संबंधित समाचार