बरेली: एंबुलेंस में कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
बरेली, अमृत विचार। एक गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मंगलवार की सुबह भुता ब्लॉक के ग्राम विलासनगर निवासी प्रेमपाल की पत्नी रेखा देवी (30) को प्रसव पीड़ा होने पर आशा वीरवती ने 102 पर कॉल कर एम्बुलेंस बुलाई। महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले …
बरेली, अमृत विचार। एक गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मंगलवार की सुबह भुता ब्लॉक के ग्राम विलासनगर निवासी प्रेमपाल की पत्नी रेखा देवी (30) को प्रसव पीड़ा होने पर आशा वीरवती ने 102 पर कॉल कर एम्बुलेंस बुलाई।
महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर चालक राजेश कुमार ने एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा करके इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन (ईएमटी) अनिल कुमार और वीरवती की मदद से सुरक्षित डिलीवरी कराई। प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया। बाद में प्राथमिक उपचार देते हुए जच्चा-बच्चा को कुआडांडा में भर्ती कराया। दोनों स्वस्थ हैं।
जिले के प्रोग्राम मैनेजर भगवती प्रसाद ने बताया कि पिछले एक माह में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें डिलीवरी एंबुलेंस में हुई है और अनुभवी ईएमटी ने सुरक्षित प्रसव करा दिया है।
