फिरोजाबाद: पुलिस मुठभेड़ में शिवा के पैर में लगी गोली, साथी शिवम भी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद, अमृत विचार। थाना मक्खनपुर पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम द्वारा बीते मंगलवार की रात संयुक्त रूप से बिल्टीगढ़ बाइपास पुल से खैरगढ़ रोड पर चेकिंग के दौरान खैरगढ़ की तरफ से 1 मोटरसाइकिल पर 2 बदमाश आते हुए दिखाई दिये, जिसे पुलिस टीमों द्वारा रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीमों के ऊपर फायर कर दिया।

पुलिस टीमों द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ फायर किया गया, जिसमें एक बदमाश शिवा के बायें पैर में गोली लग गई, जिससे घायल अवस्था में व उसके अन्य साथी शिवम को गिरफ्तार किया गया है। 

बदमाशों के कब्जे से 1 मोटर साइकिल, 1 अदद तमंचा, 2 खोखा कारतूस व 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। घायल बदमाश शिवा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि पकड़ा गया बदमाश शिवा सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस के बिछाए जाल में शिवा 24 घंटे के भीतर ही फंस गया।

शिवा के साथ उसका एक साथी शिवम पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम सिकंदर पुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश शिवा पुत्र पूरन सिंह निवासी नगला धरम थाना किशनी जनपद मैनपुरी अपने गैंग के साथ फिरोजाबाद जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में लूट की वारदातों का अंजाम दे चुका है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: अवध शिल्प ग्राम में बजेंगी शहनाइयां, बुक करा सकेंगे हॉल और मैदान-करना होगा इतना भुगतान 

संबंधित समाचार