प्रयागराज: माफिया की करोड़ों की जमीन पर बिल्डरों ने जमाया कब्जा, चुपचाप कर रहे थे रजिस्ट्री, पुलिस पहुंची फिर हुआ यह... 

प्रयागराज: माफिया की करोड़ों की जमीन पर बिल्डरों ने जमाया कब्जा, चुपचाप कर रहे थे रजिस्ट्री, पुलिस पहुंची फिर हुआ यह... 

प्रयागराज, अमृत विचार। जिसके नाम पर जिला ही नहीं पूरा प्रदेश हिल जाता था। जो जब चाहता था किसी की भी जमीन को हथिया लेता था। उसकी जमीन पर पर अब खुद बिल्डर कब्जा कर रहे हैं। बुधवार को माफिया अतीक की करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने मामला सामने आने के बाद पुलिस ने रजिस्ट्री आफिस पहुंचकर रजिस्ट्री को रोक दिया। इस करोड़ों की जमीन को अवैध तरीके से बेचने के लिए रजिस्ट्री विभाग का एक कर्मचारी भी शामिल है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मफिया अतीक अहमद ने 2006 में फर्जी कागज़ात बनवाकर करैली के जीटीबी नगर 16 मार्केट में 560 वर्गगज जमीन को अपनी रुतबे के दम पर हथिया लिया था। उस करोड़ों की जमीन को बाद में अपने नाम पर रजिस्ट्री करा लिया था। इसके बाद 24 फ़रवरी को अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या हो गयी और उस मामले में अतीक और उसके भाई अशरफ का नाम आया। जिसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ। 

वहीं 15 अप्रैल को माफिया अतीक और उसके भाई की हत्या हो गयी। माफिया की हत्या के बाद उसके डर से दबे और सहमे लोगों ने आवाज उठाने के साथ अतीक की जमीन पर कब्जा भी करना शुरु कर दिया। 

इस घटना के बाद उसके बेटे जेल में हैं और उसका परिवार भूमिगत हो गया। प्रयागराज के दो बड़े बिल्ड्ररों ने अतीक की करैली में करोड़ो की जमीन पर कब्जा कर लिया और उसे बेचने के लिए रजिस्ट्री आफिस के एक कर्मचारी को मिलाकर प्लानिंग करने लगे। 

डेढ़ महीने पहले कराई थी बाउंड्री

शहर के नामचीन बिल्ड्ररों ने डेढ़ माह पहले करैली 16 मार्केट की इस करोड़ो की जमीन पर बाउंड्री भी करा लिया था। धीरे धीरे इस करोड़ो की जमीन को बेचने के लिए मीटिंग शुरु की गयी। एक प्रशासनिक अधिकारी और रजिस्ट्री विभाग के एक कर्मचारी को अपने पाले में मिलाकर इस जमीन के लिए प्रयागराज के ही एक अन्य बड़े कारोबारी को खुद की जमीन बताते हुए 50 लाख का एडवांस ले लिया। 

बुधवार को रजिस्ट्री दफ्तर में पहुंचे बिल्डरो को पुलिस के आने की भनक लगते ही वह वहां से भाग निकले। फिल्हाल डीसीपी दीपक भूखर ने दस्तावेजों की जांच शुरु करा दी है। जांच में पता चला है कि 2006 में यह जमीन अतीक ने पूर्व ब्लाक प्रमुख से अपने नाम कराई थी।  उसे जमीन की कीमत अतीक अहमद अब 14 लाख 85 हजार बताकर 1 लाख 42 हजार 300 रुपयव का स्टाँप लगाया था।  आज के हिसाब से इस जमीन की कीमत करोड़ो रुपए है। 

Untitled-20 copy

करेली में करोड़ों की जमीन के बारे में जानकारी हुई थी। स्थानीय लोगों से यह पता चला था कि कुछ लोग साजिश के तहत उसे जमीन पर बाउंड्री कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर काम को बंद कराया गया और ठेकेदारों से इस बारे में पूछताछ भी की गई है। इस जमीन को कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही कब्जा करने वालो पर कार्रवाई भी की जाएगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

                                                                                                                          दीपक भूखर, डीपी नगर

यह भी पढे़ं: लखनऊ: बीकेटी में युवक ने दूसरे युवक पर चलाई गोली, हालत स्थिर, आरोपी फरार, देखें video

ताजा समाचार