बाराबंकी के 24 पार्कों का होगा कायाकल्प, मुहैया कराई जाएगी आवश्यक सुविधाएं
जेब्रा पार्क के पीछे शुरू हुआ एक और विशाल पार्क के निर्माण का कार्य
सतीश श्रीवास्तव /बाराबंकी, अमृत विचार। शहर के 24 पार्कों के कायाकल्प की तैयारी है। नगर पालिका ने इस पर कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। सभी पार्कों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। हरी घास का रोपण होगा। जहां जमीन उपलब्ध है वहां वाकिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा। बच्चों के खेलने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
शहर के जेब्रा पार्क के निकट पीछे के तरफ एक और विशाल पार्क के निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। इस पार्क में वाकिंग ट्रैक बनाया जा रहा है। पार्क में स्थित सिंथेटिक तालाब में मोटर व पैडल बोट डाली जाएगी। सुबह शाम टहलने वालों के लिए हरी घास लगाई जाएगी। इस पार्क को बहुउद्देशीय बनाया जाएगा। यहां व्यायाम शाला का भी निर्माण होगा। लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाई जाएगी। बहुउद्देशीय बनाने के साथ-साथ इसे सबसे खूबसूरत पार्क बनाने की भी तैयारी की जा रही है।

पार्क शहर के लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे इसके लिए यहां बच्चों के खेलने की सुविधा व खेल की प्रैक्टिस के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। इस पार्क में पहले से भी व्यायाम शाला थी। जिसके समान सड़ चुके हैं। अब इसका नए सिरे से व्यवस्थापन किया जाएगा। पार्क में लगे है हाई मास्क लाइट के खंभे हटवा दिए गए हैं। जिला प्रशासन का मानना है कि राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर होने वाली सभाओं को अब इसी पार्क में कराया जा सकता है। जिससे राजकीय इंटर कॉलेज का मैदान विद्यालय के बच्चों के लिए सुरक्षित हो सकेगा। पार्क के अंदर किसी महापुरुष की प्रतिमा लगाने के लिए भी स्थान सुरक्षित किया गया है। जिसके लिए बेस का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि नगर पालिका के अधिकारी यह मानने के लिए तैयार नहीं है कि यहां किसी की मूर्ति लगाई जाने का कोई प्रस्ताव है।

बनने से पहले ही टूट गई दीवार
जेब्रा पार्क के पीछे बना रहे हैं पार्क की चहारदीवारी का निर्माण कार्य अभी चल ही रहा है कि इसकी चार दिवारी में दरार आ गई है। चहारदीवारी की कब्रिस्तान की तरफ वाले हिस्से टूट गए हैं। हालांकि निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार का कहना है कि जेसीबी के धक्के से चहारदीवारी में दरार आई है।
कई तरह से होगा प्रयोग
शहर के 24 पार्को का कायाकल्प कर हम उसे जान आकर्षण का केंद्र बनाने जा रहे हैं। जेब्रा पार्क के पीछे जी पार्क का निर्माण चल रहा है वहां सिंथेटिक टैंक, तालाब में पैडल बोट, पैदल ट्रैक, सुबह शाम टहलने और खेलने की व्यवस्था की जा रही है पूरे मैदान पर हरी घास लगवाई जाएगी। लोगों के बैठने के लिए बेंच का इंतजाम किया जा रहा है। इस पार्क को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर होने वाली सभाओं और नुमाइश के लिए इसका प्रयोग किया जा सके। -संजय शुक्ला,अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद बाराबंकी
ये भी पढ़ें -लखनऊ: राजधानी से पांच जिलों के लिए 2 मार्च से शुरू होगी विमान सेवा, शेड्यूल जारी
