Good News! प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण, सितंबर में घर गूजेंगी किलकारियां

Good News! प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण, सितंबर में घर गूजेंगी किलकारियां

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस की डिलीवरी सितंबर 2024 को होगी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। सोशल मीडिया पर कपल को फैंस और सेलेब्स ढेरों बधाई दे रहे हैं। दीपिका ने पोस्ट में बताया है कि वो सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। 

दीपिका ने पोस्ट शेयर करते हुए हाथ जोड़ने वाली और इविल आई इमोजी पोस्ट की है। उन्होंने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें लिखा है- सितंबर 2024, दीपिका-रणवीर। साथ ही इस फोटो पर बच्चों के कपड़े, शूज, बैलून बने हुए हैं। जो बहुत ही क्यूट लग रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/C36wUZJovqw/

दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही सेलेब्स उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। मनीष मल्होत्रा, मेधा शंकर, अंगद बेदी, मियांग चैंग, कु्ब्रा सैत, मसाबा गुप्ता जैसे तमाम सितारों ने कपल को दो से तीन होने की बधाई दी है। विक्रांत मेसी ने लिखा- ओएमजी... बहुत बहुत शुभकामनाएं आप दोनों को। कृति सेनन ने लिखा- ओएमजी, आप दोनों को बधाई। एक फैन ने लिखा- बहुत खुश हूं, अपना ध्यान रखिए।

ये भी पढ़ें : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसर-कंपोजर Bunty Bains पर फायरिंग, बाल-बाल बचे...मांगे एक करोड़