सुलतानपुर: पत्नी की मौत के सात दिन बाद भाई की भी हुई मौत, सड़क हादसे में हुए थे घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। पत्नी की मौत का गम भुला भी नहीं पाए थे कि भाई की भी मौत हो गई। एक ही परिवार में लगातार हुई दो मौत से मातम छा गया है। सगे संबंधी व स्थानीय लोग घर पहुंच कर परिजनो को ढाढस बंधा रहे हैं।।

मामला जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कारेबन गांव से जुड़ा है। बीते शुक्रवार को गांव निवासी बसंत कुमार 22 वर्ष पुत्र जवाहिर बाइक से भाभी अंतिमा को लेकर सेमरी से लौट रहा था। पूर्वाचल एक्सप्रेस वे के अंडर पास के नीचे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी थी। वाहन की ठोकर से बाइक सवार देवर भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंचे परिजन निजी वाहन से घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले गए। जहां मौजूद चिकित्सको ने अंतिमा 45 वर्ष को मृत घोषित करते हुए बसंत कुमार को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था। जहां गंभीर हालत में  बसन्त जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा था। 

सातवें दिन गुरुवार की सुबह बसंत कुमार जिंदगी की जंग हार गया। बसंत कुमार की मौत की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। बसन्त के माता पिता की मौत बचपन मे ही हों गई थी। भाई भीम सागर ने पालन पोषण किया था।


ये भी पढ़ें - बाराबंकी: छप्पर में लगी आग, 5 साल के बच्चे की झुलसकर मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज