रुद्रपुर: लंबे समय से फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर: लंबे समय से फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अक्टूबर माह से फरार चल रहा था।

थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप भारत सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर को ट्रांजिट कैंप की रहने वाली एक महिला ने रंपुरा वार्ड-21 निवासी युवक मनीष सैनी पर आरोप लगाया था कि अक्टूबर माह को उसकी बेटी को युवक ने नशीला पदार्थ खिलाया और दुष्कर्म कर दिया। जब नाबालिग ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर डराया धमकाया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बावजूद आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार होता रहा। पुलिस को बढ़ता दबाव देख गुरुवार को परिजनों द्वारा आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।