Agra News: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का गणित और जीव विज्ञान का पेपर WhatsApp पर वायरल, जांच में जुटे अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की गुरुवार को गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा थी। द्वितीय पाली में चल रही परीक्षा के दौरान गणित और जीव विज्ञान के पेपर के लीक होने की सूचना व्हाट्सएप के जरिए जनपद भर में फैल गई। 

दरअसल व्हाट्सएप पर गणित और जीव विज्ञान का पेपर वायरल हो गया। इस पेपर को आगरा जनपद के ऑल प्रिंसिपल व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल किया गया। बायोलॉजी और गणित के पेपर की वायरल कॉपी जनपद भर में घूमती रही इस बीच परीक्षा भी संपन्न हो गई। इस मामले में आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका सरकारी नंबर स्विच ऑफ है । 

बताया जा रहा है कि विजय नाम के व्यक्ति द्वारा प्रिंसिपल व्हाट्सएप ग्रुप में जीव विज्ञान और गणित के पेपर की फोटो भेजी गई थी जिसे बाद में उसी के द्वारा डिलीट कर दिया गया। हालांकि इस मामले में प्रशासन से मिल रही जानकारी के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है। पता किया जा रहा है कि व्हाट्सएप पर वायरल गणित और जीव विज्ञान का पेपर परीक्षा के दौरान बांटा गया प्रश्न पत्र ही था या नहीं।

इस पूरे मामले से उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड को अवगत करा दिया गया है। जब हमारे पास इस पेपर के लीक होने की जानकारी आई तो इस पेपर के पारे में पता लगाया गया लेकिन केंद्रों पर जानकारी के बाद भी संख्या के पेपर की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि यह पेपर किस कें केंद्र से संबंधित है।-मुकेश अग्रवाल, परीक्षा पर्यवेक्षक   

ये भी पढे़ं- Agra News: पीएम मोदी राम तो अमित शाह और योगी हैं लक्ष्मण- नवीन जैन

 

संबंधित समाचार