बरेली: आचार संहिता उल्लंघन मामले में मोइन गिरफ्तार, निदा-फरहत को चोटी काटने की दे चुका है धमकी
बरेली, अमृत विचार: आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में कोर्ट में पेश न होने पर आरोपी मोइन सिद्दीकी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि पुराना शहर निवासी मोइन सिद्दीकी के खिलाफ 2019 में आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ। इस कारण उसके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। बता दें, मोईन सिद्दीकी उस समय चर्चा में आया, जब उसने तीन तलाक पीड़िताओं की मदद करने पर निदा खान और फरहत नकवी को चोटी काटने की धमकी दी थी।
यह भी पढ़ें- बरेली: अमृत काल की मुनादी में दबी साउथ रेलवे कॉलोनी के पार्क की आवाज, उग आई हैं झाड़ियां
