खटीमा: श्रीपुर बिछुआ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में पड़ा मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। श्रीपुर बिछुआ गोठ में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बीती देर सायं आसपास के लोगों ने महिला को घर में पड़ा देखा था। पुलिस ने उसके घर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
 
शुक्रवार देर शाम श्रीपुर बिछवा गोठ निवासी माया देवी 45 पत्नी छोटे सिंह को आसपास के लोगों ने घर में जमीन पर पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने देखा कि महिला की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर मोर्चरी मे रखवा दिया। वाहिनिस घटना से मृतका के पति छोटे सिंह को दी गई। छोटे अल्मोड़ा के आईटीआई में मजदूरी का काम करता है। मृतका का परिवार बेहद गरीब है।
 
उसके दो पुत्र हैं जो मेहनत मजदूरी करते हैं। मृतका माया देवी मूलरूप से नेपाल की रहने वाली है। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध प्रतीत होती है जिसको लेकर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा।

संबंधित समाचार