प्रयागराज: सुहागरात पर ठगा गया दूल्हा, पता चली लड़की की हकीकत तो खिसक गई पैरों तले जमीन, जानिए मामला?

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी, दोनों पक्ष पहुंचे थाने, हुए अलग

प्रयागराज, अमृत विचार। बड़े अरमान के साथ लड़के वालों ने बेटे की शादी की। बारात लौटने के बाद सुहागरात पर दुल्हन की हकीकत सामने आते ही दूल्हे के होश उड़ गये। लड़की वालों की इस करतूत ने दूल्हे के अरमानों पर पानी फेर दिया है। रात भर हंगामे के बाद सुबह दोनों पक्षों के बीच थाने जाने को लेकर घंटो पंचायत हुई। बाद में दोनो पक्ष बना थाना गए ही अलग हो गये। पूरा मामला मऊआईमा का है। 

मऊआइमा क्षेत्र से एक युवक की बारात कौशांबी जिले के एक गांव आने धूमधाम से गई थी। शुक्रवार को पूरे रीति रिवाज से शादी हुई और दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल पहुंच गई। जिसके बाद सुहागरात में पति ठगी का शिकार हो गया।  जानकारी हुई कि दुल्हन ट्रांसजेंडर है। पता चलने पर घरवालों के होश फाख्ता हो गये। शनिवार सुबह इसकी जानकारी लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष को दी। जिसके बाद लड़की के परिजन ससुराल पहुंचे और मामले को छिपाने के लिए मान मनौव्वल करने लगे।

शनिवार की शाम मामला गांव के मुखिया के पास पहुंच गया। पंचायत में लेनदेन कराकर मामले को रफादफा कर दिया गया। लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि वह पैदाइश के समय से सामान्य थी। 10 वर्ष में बीमारी के बाद जब उसका इलाज हुआ तो अचानक उसके शरीर में परिवर्तन हुआ। इस घटना के बाद दोनो पक्ष अलग हो गये।

यह भी पढे़ं: हरदोई: पुलिस सोती रही और कोतवाली के बगल में दो दुकानों से हो गई 2.30 लाख की चोरी, हड़कंप!

 

संबंधित समाचार