Kannauj Crime: चोरी और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में बरती लापरवाही...एसपी ने ठठिया थानाप्रभारी को किया लाइन हाजिर
कन्नौज में चोरी और दुष्कर्म के प्रयास मामले में लापरवाही बरतने पर ठठिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर
कन्नौज, अमृत विचार। पिछले दिनों दुकान में चोरी के दौरान बालिका से दुष्कर्म के प्रयास का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ। एसपी ने पूरे मामले में थाना प्रभारी की लापरवाही मानते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई। एसपी अमित आनंद ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में क्षेत्राधिकारी तिर्वा को जांच सौंपी गई।
इस्लाम हुसैन निवासी ग्राम अलीपुर अहाना थाना ठठिया की दुकान में चोरी की शिकायत थी। जिसमें उसकी दुकान में काम करने वाले नाबालिग लड़के को आरोपी बनाया गया। इतना ही नहीं, जांच में भी इसकी पुष्टि हुई। तहरीर के आधार पर थाना ठठिया पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं, आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
साथ ही नाबालिग लड़के का एक नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक वीडियो के संबंध में लड़की के परिजनों से संपर्क किया गया। फिलहाल लड़की के परिजनों ने अभी किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी। एसपी ने मामले में थाना प्रभारी ठठिया अजयु कुमार अवस्थी की लापरवाही मानते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।
ये भी पढ़ें- Kanpur: मासूम के अपहरकर्ताओं की पुलिस से मुठभेड़...पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार, पुलिस ने बच्चे को सकुशल किया बरामद
