नैनीताल: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब युवती मामले में आया नया मोड़, अब लड़की ने लड़के पर लगाया अपहरण का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। शुक्रवार देर शाम पंगोट के बगड़ तल्ला तोक तोला निवासी गोधन सिंह मेहरा की लगभग 22 वर्षीय पुत्री सुमन मेहरा अचानक घर से गायब हो गई। ग्रामीणों की गुलदार के ले जाने की शंका पर शुक्रवार रात से ही वन विभाग व ग्रामीण आस पास के जंगलों में लड़की की तलाश करते रहे, लेकिन शनिवार शाम को पुलिस ने फोन सर्विलांस पर लगाकर लड़की को एक मुस्लिम युवक के साथ नैनीताल के एक होटल में मिल गई।

इसके बाद युवक को कोतवाली में लाया गया जहां पर काउंसलिंग के बाद रविवार को जब लड़की के बयान दर्ज किए गए तो लड़की ने नैनीताल निवासी असीम जलाल पर अपहरण के आरोप लगा दिए। जिसके बाद युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि लड़का शारीरिक रूप से विकलांग है।

आखिर दोषी कौन!
बता दें कि शुक्रवार रात सीसीटीवी फुटेज में लड़की आराम से होटल में टहलती हुई नजर आ रही है।
लेकिन अब लड़की का कहना है कि लड़के द्वारा उसको बहला फुसलाकर लाया गया। जबकि लड़के के अनुसार लड़की ने घटना वाले दिन शुक्रवार को उसे फोन कर अपने घर बुलाया था और कहा था कि अगर तुझे मुझसे शादी करनी है तो आज ही आना होगा तभी में उसको लेने उसके घर गया था।

गुलदार वाली कहानी भी लड़की ने ही रची थी। जबकि लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ वर्ष पूर्व डीएसबी से एमए करते समय सोशल मीडिया के जरिये असीम जलाल से पहचान हुई थी। तभी उसने उसकी एक मदद की थी तो तब उन्होंने एक दूसरे के साथ अपने फोन नंबर भी साझा कर लिए थे और घटना वाले दिन भी परिवार को नुकसान पहुचाने की धमकी देकर अगवा किया था। लेकिंन अब भी सवाल यही है कि इस पूरे मामले में आखिर दोषी कौन है।

ये भी पढ़ें- रामनगर विधान सभा में आइटीबीपी व पुलिस का फ्लैग मार्च

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज