बदायूं में डीएम की फेसबुक आईडी हैक, हैकर्स की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। डीएम बदायूं नाम से फेसबुक पर एक आईडी चल रही थी। यह आई डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के नाम से बनी हुई थी। जिसे हैकरों ने हैक कर लिया। जिसे डीएम के द्वारा चलाया जाता था। रविवार को आईडी नहीं खुली तो वह परेशान हो गए। आईडी का पासवर्ड से लेकर मोबाइल नम्बर तक बदला गया था। आईडी हैक होने के अहसास पर उनके द्वारा किसी भी मैसेज का जवाब न दिए जाने की अपील की गई।

वहीं साइबर सेल की टीम पता लगा रही है कि आईडी हैक करने वाला व्यक्ति कौन है। इसके लिए पुलिस ने सिविल लाइंस थाना पुलिस की ओर से एक पत्र फेसबुक मुख्यालय भेजी। अब तक आईडी से कोई आपत्तिजनक पोस्ट या किसी से रुपये मांगने जैसी बात नहीं हुई है। फिलहाल आईडी ब्लॉक करा दी गई है। इस संबंध में एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आईडी हैक हुई थी, साइबर सेल की टीम जांच में लगी है। हैकर का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: लापता युवक का 14 महीने बाद वीडियो वायरल, क्षेत्र में मची सनसनी...जानिए मामला

संबंधित समाचार