नोएडा: मॉल में दो लोगों की मौत के मामले में मालिकों पर मुकदमा दर्ज
नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक मॉल में रविवार को हुई एक घटना में दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने मॉल मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मॉल को सील कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ब्लू सफायर मॉल में सुरक्षा उपायों की जांच करने के बाद ही उसे खोला जाएगा। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनीति ने बताया कि मॉल की पांचवीं मंजिल पर लगाए गए लोहे के एक ढांचे के गिरने से रविवार को हरेंद्र भाटी और शकील नामक दो लोगों की मौत हो गई थी।
डीसीपी ने बताया कि हरेंद्र के पिता राजेंद्र भाटी की शिकायत पर सोमवार को मॉल के मालिक प्रदीप अग्रवाल, शीतल अग्रवाल और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:-ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: ब्लू सफायर मॉल में ग्रिल गिरने से दो की मौत, वीडियो वायरल
