KGMU: वार्ड की छत से मरीज लगाने जा रहा था छलांग, पुलिसकार्मियों ने बचाई जान, देखें Video
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्राइवेट वार्ड की छत पर चढ़कर एक शख्स ने छलांग लगाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिसकर्मियों ने शख्स को बचा लिया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौजूदा समय में मरीज ट्रामा सेंटर में भर्ती है और उसका इलाज हो रहा है।
दरअसल, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के सर्जरी विभाग के सामने प्राइवेट वार्ड की बिल्डिंग मौजूद है। इस बिल्डिंग की छत से कल यानि सोमवार को एक शख्स कूदने की कोशिश कर रहा था जिसे समय रहते वहां मौजूद कर्मचारियों ने बचा लिया। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ सुधीर सिंह ने बताया है कि यह घटना सोमवार सुबह की है।
ट्रामा सेंटर की तरफ से एक शख्स घूमता हुआ सर्जरी विभाग की तरफ आ गया था, इसके बाद वह जिस परिसर में प्राइवेट वार्ड बना है। उसकी इमारत पर युवक ने चढ़कर छलांग लगाने की कोशिश की लेकिन कर्मचारियों और पुलिस की मदद से उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कर दिया गया है। शख्स कहां से आया और वह क्यों इमारत पर चढ़कर छलांग लगाने की कोशिश कर रहा था इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है।
KGMU के सर्जिकल वार्ड से कूदकर जान देने की कोशिश कर रहे युवक को @lkopolice के सिपाही ने बचाया
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 5, 2024
सिपाही ने अपनी सूझबूझ से युवक की बचाई जान
मामले का वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल#viralvideo @kgmu_medical pic.twitter.com/b30RcorNjx
यह भी पढ़ें;-Yogi Adityanath Cabinet: आज हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, ओपी राजभर समेत इन नेताओं का मंत्री बनना तय
