मुरादाबाद : वर्कशाॅप पर जाते समय अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर पर चढ़ी, गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ
ओवर ब्रिज के डिवाइडर पर चढ़ी कार
मुरादाबाद। कांठ रोड पर स्थित अगवानपुर ओवर ब्रिज के डिवाइडर कार चढ़ गई। गनीमत रही कि कोई चाेटिल नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची यूपी डॉयल-112 पुलिस ने कार को डिवाइडर से उतारवाकर सुरक्षित कराया है। घटना मंगलवार दोपहर ढाई बजे की बताई जा रही है।
मालवीय नगर के प्रमोद गुप्ता अपनी कार से वर्कशॉप जा रहे थे। वह अगवानपुर ओवर ब्रिज पर पहुंच ही थे कि उनकी कार अनियंत्रित हो गई और वह डिवाइडर पर जा चढ़ी। इस कार में केवल प्रमोद गुप्ता ही सवार थे। वह स्टेशनरी का काम करते हैं।
पीआरवी ड्यूटी पर मौजूद हेड कांस्टेबल खेमेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और उनकी कार को सुरक्षित कराया है। उन्होंने बताया कि अचानक तेज रफ्तार में कार डिवाइडर पर चढ़ी तो उसकी अगले पहिया का टॉयर फट गया है, कार भी आगे से क्षतिग्रस्त हुई है। पहिया भी जाम हो गया है इसलिए अब कार को क्रेन से उठवाकर वर्कशॉप भेजवाया जा रहा है।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : डीआईजी मुनिराज जी बोले- लोकसभा चुनाव प्रभावित करने वालों पर होगी कार्रवाई
