बहराइच में चारपाई के नीचे मिला ग्रामीण का शव, पत्नी लापता-बेटे ने जताई ये आशंका
मृतक ग्रामीण का बेटा बोला दो बार समूह का पैसा लेने आए थे कुछ लोग
बहराइच, अमृत विचार। जिले के सुखनदिया गांव निवासी एक ग्रामीण का शव चारपाई के नीचे पड़ा मिला है। जबकि उसकी पत्नी रहस्य में हालत में गायब है। जिला मुख्यालय से गांव पहुंचे मृतक ग्रामीण के बेटे ने संदिग्ध मौत के आशंका जताई है। साथ ही उसने अन्य खुलासा भी किया।
रानीपुर थाना क्षेत्र के सुख नादिया गांव निवासी जयकरन (45) पुत्र मंगरे का शव चारपाई के नीचे पड़ा मिला है। वहीं जयकरन की पत्नी भी घर से गायब है। ग्रामीण के आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष आरती वर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। उन्होंने मौके की जांच की आसपास के लोगों का बयान दर्ज किया। इसके बाद जिला मुख्यालय पर काम कर रहे मृतक के बेटे को सूचना दी। मृतक ग्रामीण का बेटा रंजीत रोटी भी लगते गांव पहुंचा उसने देखा कि पिता का शव चारपाई के नीचे पड़ा है। बेटे ने संदिग्ध मौत के आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दो बार आए समूह के लोग
सुख नादिया गांव निवासी मृतक ग्रामीण जयकरण के बेटे रंजीत ने बताया कि उसके घर की हालत ठीक नहीं है जिसके चलते मां ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संचालित समूह से पैसा लिया था। सोमवार को शाम पांच बजे के आसपास और नौ बजे के आसपास लोग समूह का पैसा लेने के लिए आए थे। ऐसे में उन लोगों से भी पूछताछ की जाए।
चल रही तलाश, जल्द होगी बरामदगी
गांव में ग्रामीण के संदिग्ध मौत के आशंका बेटे ने जताई है तहरीर विधि है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी गायब महिला की तलाश की जा रही है, पुलिस टीम लगी हुई है।-आरती वर्मा थानाध्यक्ष
ये भी पढ़ें -अयोध्या: विद्यालय में भिड़ीं शिक्षिकाएं, जमकर चले लात-घूंसे
