बरेली: कनाडा भेजने के बहाने सीएचसी प्रभारी से लाखों की ठगी, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पैसे लेने के बाद महिला और एक व्यक्ति ने बंद कर लिए मोबाइल

बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी सीएचसी प्रभारी से कनाडा भेजने के बहाने पांच लाख 74 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। इसके बाद ठगों ने मोबाइल फोन बंद कर लिए। एसएसपी से शिकायत के के बाद बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मूलरूप से पीलीभीत के माधोटांडा के गांव बरही निवासी डॉ. अजमेर सिंह सेक्टर 4 ग्रेटर ग्रीन पार्क में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह बहेड़ी सीएचसी प्रभारी हैं। वह परिवार समेत रिश्तेदारों से मिलने के लिए कनाडा जाना चाह रहे थे। उनकी पत्नी कुलविंदर कौर को टीवी पर विज्ञापन देखने पर पता चला कि द येलो लीफ कंपनी बीजा तैयार कराकर विदेश भेजने का काम करती है। 

विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उन्हें मोहाली साहिब जादा अजीत सिंह नगर जेपीएल कंपनी में बुलाया गया। वहां कंपनी के लीगल कंसलटेंट हरमन सिंह गिरेवाल स्टार्टअप वीजा के जरिए परिवार के पांच लोग ग्रुप बनाकर कनाडा भेजेंगे, जिसमें एक वर्ष का समय लगेगा। इसमें कुल खर्च छह लाख रुपये बताया। आरोपी हरमन सिंह ने बताया कि रुपये चार किश्तों में देने होंगे। 

भरोसा करके उन्होंने कनाडा जाने की सहमति दे दी और पूरे परिवार के जरूरी दस्तावेज भेज दिए। इसके साथ ही कंपनी के खाता में कई बार में पांच लाख 74 हजार 423 रुपये भेज दिए। पैसे लेने के बाद हरमन सिंह ने सरगुन नाम की महिला से संपर्क करने को कहा। संपर्क करने पर महिला ने 2024 में कनाडा भेजने का आश्वासन दिया।

रुपये लेने के बाद बंद कर लिए मोबाइल
रुपये लेने के कुछ दिन तक हरमन सिंह और सरगुन उनसे बात करती रहीं। जनवरी में कनाडा भेजने को कहा। कुछ समय बाद अचानक दोनों के मोबाइल नंबर बंद हो गए। ठगी का एहसास होने पर कंपनी के ठिकाने पर पहुंचे तो वहां वह कंपनी नहीं मिली। इसके बाद डॉक्टर ने एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को शिकायती पत्र दिया और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। शिकायत पर बारादरी पुलिस ने हरमन सिंह और सरगुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं- बरेली: जिला महिला अस्पताल में थॉयराइड जांच नहीं, निजी में कराने को मजबूर गर्भवती महिलाएं

संबंधित समाचार