SP MLA Irfan Solanki: सपा विधायक इरफान साेलंकी समेत सात पर आरोप तय...अब 18 को होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा विधायक समेत सात पर आरोप तय

कानपुर, अमृत विचार। फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा करने के मामले में आरोपी सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत सात आरोपियों के खिलाफ एमपीएमएलए कोर्ट में आरोप तय हो गए हैं। अदालत ने सुनवाई की तिथि 18 मार्च निर्धारित की है। आगजनी कांड के बाद सपा विधायक ने फरारी के दौरान फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा की थी। 

नजीर फातिमा की झोपड़ी फूंकने के मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी उनके भाई रिजवान सोलंकी समेत सात आरोपियों के खिलाफ जाजमऊ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से सपा विधायक फरार चल रहे थे। इरफान ने सपा नेत्री नूरी शौकत के भाई अशरफ अली के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर हवाई यात्रा की थी।

26 नवंबर को ग्वालटोली थाने में इरफान, नूरी शौकत, अम्मार इल्लाही, अख्तर मंसूरी, अनवर मंसूरी, अशरफ, इशरत के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाना, उनका इस्तेमाल करना, षड़यंत्र रचना आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला एमपीएमएलए लोअर कोर्ट आलोक यादव की कोर्ट में विचाराधीन है।

मंगलवार को मामले के सातों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए। डीजीसी दिलीप अवस्थी ने बताया कि सपा विधायक को मुख्य आरोपी बनाया गया है। फर्जी आधार कार्ड बनवाने में नूरी शौकत समेत अन्य आरोपियों ने भी मदद की थी।

आरोपियों ने सपा विधायक को शहर से बाहर निकालने में भी मदद की थी। नूरी शौकत के एकाउंट से ही अशरफ नाम का हवाई टिकट बुक कराया गया था। कोर्ट ने मामले की सुनवाई की 18 मार्च निर्धारित की है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़...गौकशी करने वाले एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

संबंधित समाचार