जलालाबाद: चार मोटर साइकिलों समेत बाइक चोर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलालाबाद, अमृत विचार। बाइक चोरों के खिलाफ चल रहे अभियान में जलालाबाद पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए एक बाइक चोर को चार मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाल जसबीर सिंह ने जलालाबाद के खंडहर रोड स्थित पूजा सिटी के पास क्षेत्र के गांव दिबियापुर निवासी शाहरुख को चार मोटरसाइकिलों …

जलालाबाद, अमृत विचार। बाइक चोरों के खिलाफ चल रहे अभियान में जलालाबाद पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए एक बाइक चोर को चार मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाल जसबीर सिंह ने जलालाबाद के खंडहर रोड स्थित पूजा सिटी के पास क्षेत्र के गांव दिबियापुर निवासी शाहरुख को चार मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ लिया।

सभी बाइक अलग अलग जगहों- दिल्ली, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई की हैं। शाहरुख ने पूछताछ में बताया कि इस काम मे टापर निवासी मुकेश भी उसका सहयोग करता था जो कि भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शाहरुख का चालान कर उसे जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार