रायबरेली में बोलीं मंत्री स्मृति ईरानी-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असंभव को कर दिखाया संभव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केंद्रीय मंत्री ने सांसद महिला खेल कूद और सांसद महिला मैराथन दौड़ में 26 मार्गों का दिया तोहफा

सलोन/ रायबरेली, अमृत विचार। केन्‍द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को सलोन में आयोजित सांसद महिला खेल कूद और सांसद महिला मैराथन दौड़  प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने 26 मार्गों का शिलान्यास और लोकार्पण कर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की पचास वर्षों में जो नहीं हुआ उसकी शुरुआत पांच वर्षो में हुई है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की कविता की पंक्तियों को पढ़ते हुए कहा की जिस पार्टी की शुरुआत दिये की एक लौ से हुई थी। अगर एक साधारण परिवार का नागरिक चाहे तो साधारण परिवार के लोगो को सेवा का मौका दे सकता है। अगर वो नागरिक सत्ता में सेवा करने के लिए जाता है तो सांसद, संसद और सरकार में समन्वय होता है। ऐसे में 26 सड़के भी बनती है। एक लाख तीस हजार महिलाएं दौड़ में भी हिस्सा भी लेती है और इसी रायबरेली बैंक की कोआपरेटिव बैंक में एक वर्ष के अंदर 90 हजार नए सदस्य भी बनाए जाते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा की जो असंभव था उसे प्रधानमंत्री मोदी ने करके दिखाया है। इस मौके पर विधायक अशोक कोरी, पूर्व विधायक गजाधर सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विशाल सिंह, सुधीर सिंह, कुंवर आजाद सिंह, विनोद कौशल, अंजनी साहू, सुशील सिंह, आकाश सिंह, विधान सभा सयोजक प्रदीप कुमार गुप्ता, वीरू सिंह, प्रदीप सिंह, सुधीर मिश्रा आदि मौजूद रहे।

समर्थकों संग भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता राहुल देव सिंह
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा के कुनबे को बढ़ाते हुए कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राहुल देव सिंह को भाजपा में शामिल कराया। स्मृति के कहने पर राहुल देव सिंह ने लोगों को संबोधित भी किया और भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया। बता दें कि राहुल देव सिंह ने हाल ही में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस से त्याग पत्र दे दिया था।

फ्रिज, वाशिंग मशीन और कूलर पाकर चहकी महिलाएं
केंद्रीय मंत्री ने सांसद महिला मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली अंजू रावत को फ्रिज, द्वितीय स्थान पाने वाली अंतिमा यादव को वाशिंग मशीन व तृतीय स्थान पाने वाली विमलेश को फ्रिज वितरित किया। छतोह से मधु मौर्य, दीपिका सरोज व सुमन सिंह व डीह से सरलावती, सपना सिंह व रूपा देवी को फ्रिज, वाशिंग मशीन और कूलर मिला। पुरस्कार वाले वाली विजेता महिलाएं काफी खुश दिखी।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: इस शिवमंदिर में ताला बंद करने से खुल जाती है 'किस्मत', महादेव होते हैं प्रसन्न, दूर-दूर तक है मान्यता!

संबंधित समाचार