नवजोत सिंह सिद्धू का दावा, भगवंत मान ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए एक बार मुझसे किया था संपर्क

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया था। सिद्धू ने एक मीडिया संस्थान को दिए साक्षात्कार में उस दौरान यह बात कही जब उनसे उन अफवाहों के बारे में पूछा गया कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं या पार्टी ने उनसे संपर्क किया है? 

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साक्षात्कार की एक क्लिप साझा की है। सिद्धू के दावे पर मान ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सिद्धू ने कहा, ''मैं आपको एक बात बता सकता हूं कि किसने मुझसे संपर्क किया था। भगवंत मान साहब मेरे पास आए थे। अगर वह बताएंगे तो मैं उन्हें वह जगह भी बता दूंगा (जहां वह मुझसे मिले थे)।'' 

कांग्रेस नेता ने कहा, ''उन्होंने मुझसे कहा कि पाजी, अगर आप मुझे कांग्रेस में शामिल करा देंगे तो मैं आपका सहायक बनने के लिए तैयार हूं। उन्होंने मुझसे यह भी कहा कि अगर आप आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होते हैं तो भी मैं आपका सहायक बनने के लिए तैयार हूं।’’ सिद्धू ने आगे दावा किया कि उन्होंने मान से कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और वह उन्हें नहीं छोड़ सकते। 

सिद्धू ने कहा कि उन्होंने मान से कहा कि यदि वह चाहते हैं तो कांग्रेस में उनका स्वागत है और उन्हें दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से बात करनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि फिर इसके बाद आगे कोई चर्चा नहीं हुई। सिद्धू ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य सिर्फ पंजाब के लोगों की सेवा करना है। सिद्धू ने पंजाब पर ‘बढ़ते कर्ज’ को लेकर मान नीत आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ''वे विमान और लग्जरी वाहनों में यात्रा करते हैं, लेकिन कर्ज पंजाबियों को चुकाना पड़ता है।'' 

ये भी पढे़ं- CBI ने संदेशखाली में शाहजहां शेख के आवास पर की छापेमारी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP में मौसम का कहर : UP में मौसम का कहर : कानपुर और बुंदेलखंड समेत UP के जिलों में बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद
लखनऊ में गंदगी देख भड़के प्रभारी मंत्री : बीट इंचार्ज निलंबित, कार्यदाई संस्था पर लगाया 50 हजार का जुर्माना
कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट कांड : मेडीलाइफ अस्पताल का साझेदार रोहन चढ़ा पुलिस के हत्थे, जांच के घेरे में 50 से अधिक हॉस्पिटल
लखनऊ : शकुन्तला विश्वविद्यालय को 1.68 करोड़ देगी संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसी
केरल चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी ने की महिला आरक्षण पर आम सहमति की अपील, 2029 के चुनाव में लागू होने का दिया भरोसा