हल्द्वानी: 12 से 13 मार्च तक बदल सकता है मौसम, बन रही बारिश की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। अगले सप्ताह के मध्य में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। 12 से 13 मार्च तक बारिश हो सकती है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश होने की संभावना है।

इधर अब मैदानी इलाकों में पारा चढ़ने लगा है। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान में उछाल आया है। पारा 27.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान जहां सामान्य के आसपास है वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार विगत दिनों पहाड़ों में हुई बर्फबारी की वजह से रात को पारा गिर रहा है। 

संबंधित समाचार