बदायूं: भंडारा खाने गई मानसिक रोगी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार...दूसरा फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़िता की मां के अनुसार 2 मार्च को हुई घटना, 5 मार्च को दर्ज हुई थी रिपोर्ट

बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली सहसवान क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवकों ने मानसिक रोगी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने तहरीर दी तो पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। जिसके चलते पीड़िता की मां ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है। बताया कि पुलिस के गिरफ्तार न करने की वजह से आरोपी और उनके परिजन धमका रहे हैं। 

सहसवान क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पांच मार्च को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी 13 साल की बेटी मानसिक रोगी है। वह ठीक से बोल नहीं पाती है। 2 मार्च शाम लगभग सात बजे वह घर के पास एक मंदिर पर आयोजित भंडारे में प्रसाद खाने गई थी।

जहां गांव निवासी शिवा और अतुल पहले से मौजूद थे। वह किशोरी को जबरन पकड़कर पास के तालाब पर ले गए। जहां बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। किशोरी ने चिल्लाने की कोशिश की। आवाज सुनकर गांव निवासी एक महिला और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आरोपियों से उनकी बेटी को बचाया।

आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। किशोरी के कपड़े शौच से सने थे और जगह-जगह खरोंच के निशान थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट आदि के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। किशोरी की मां का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। जिसके चलते वह फैसले का दबाव बना रहे हैं।

सहसवान के प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एक आरोपी को पकड़ा गया है और दूसरा फरार है। महिला ने आरोपियों के धमकाने की खबर कोतवाली पर नहीं दी है। अगर फरार आरोपियों ने धमकाया है तो महिला बताए। लोकेशन निकालकर उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बदायूं: 8 साल पहले हुई शादी, नहीं थी कोई संतान, अब फंदे पर मिला महिला का शव...जानिए मामला

संबंधित समाचार