शाहजहांपुर: बाइक और तांगे की भिड़ंत, बाइक चालक की मौत...परिजनों ने लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। निगोही क्षेत्र में राजू ईट भट्ठा के पास रविवार सुबह 9:30 बजे बाइक और तांगा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में थाना निगोही के गांव मिश्रीपुर निवासी 25 वर्षीय विपिन पुत्र मुनेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया। 

a3752c15-b44a-43c9-946c-a470ec7a86bf

परिजनों का कहना है कि भट्ठा मालिक को बुलाया जाए और बग्गी चालक को बुलाया जाए। मौके पर निगोही पुलिस के अलावा सदर कोतवाली की पुलिस, पीएसी और सीओ सदर भी पहुंच गए हैं। विधायक सलोना कुशवाहा ने भी लोगों को समझने की कोशिश की, लेकिन वह लोग नहीं माने। अभी तक जाम लगा हुआ है। बाइक सवार विपिन निगोही से अपने गांव के लिए लौट रहा था। तभी ईट भारी बुग्गी से सामने से टकरा गया। हादसे में उसकी जान चली गई।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: लेखपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव

संबंधित समाचार