अयोध्या: 50 गुना अधिक भव्य रूप से मनाई जाएगी रामनवमी, राम मंदिर को एक माह में मिला 52 करोड़ का दान
अयोध्या, अमृत विचार। आगामी रामनवमी पर राम जन्मभूमि परिसर में बड़े आयोजन की योजना श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तैयार कर रहा है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी के मुताबिक इस बार की चैत्र रामनवमी विगत वर्षों की अपेक्षा 50 गुना अधिक दिव्य और भव्य रूप से मनाई जाएगी, जिसके लिए ट्रस्ट लगातार चिंतन कर रहा है।
प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से राम मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए खुलकर दान किया जा रहा है। एक माह में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 52 करोड रुपये का दान प्राप्त हुआ है।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी ने बताया कि 22 जनवरी को भी छह करोड़ रुपये का दान प्राप्त हुआ था। उन्होंने बताया कि जिस तरीके से राम भक्तों का सैलाब अयोध्या में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस तरह दान का क्रम भी बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: बहराइच: सुनवाई न हुई तो एप अनइंस्टॉल कर देंगे शिक्षक, बीएसए कार्यालय में जूनियर शिक्षक संघ ने दिया धरना
