Kanpur: दुकान में लगी आग...लाखों का सामान जलकर खाक, पीड़ित ने एक महिला पर लगाए ये गंभीर आरोप
कानपुर में दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत देर रात फल की दुकान में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। इधर, आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने काबू पाया। फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
सीटीएस बस्ती में छोटू गुप्ता की फल और मैगी की दुकान है। सोमवार देर रात दुकान बंद करके छोटू घर आ गया। इसके बाद दुकान में आग लगने की सूचना मिली। आनन-फानन में छोटू मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत कर आग काबू पाया। लेकिन उससे पहले ही आग से सारा सामान जलकर खाक हो गया।
दुकान मालिक ने एक दबंग महिला द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगवाने का आरोप लगाया। छोटू का आरोप है कि महिला काफी समय से दुकान हटवाने के लिए धमका रही थी। पीड़ित ने कल्याणपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें- यातायात के बारे में पूछना बुजुर्ग को पड़ा भारी...कानपुर में तैनात TSI ने किया कुछ ऐसा, वायरल हो गया VIDEO
